मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार्स अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के रोमांचक टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। दोनों अभिनेता मुख्य भूमिका में हैं। अपने हाई-ऑक्टेन प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध यह जोड़ी गाने को एक एनरजेटिक ऊर्जा से भर देती है। दुनियाभर के फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।
ग्रूवी बीट्स और रिदम के बीच यह ट्रैक फिल्म की रोमांचक कहानी है, जो डांस फ्लोर पर कुमार और श्रॉफ की केमिस्ट्री को प्रदर्शित करता है। दोनों ने पूरे उत्साह के साथ चार्टबस्टर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। पोस्ट का कैप्शन दिया है, “तेरे पीछे तेरा यार खड़ा, बड़े मियां छोटे मियां टाइटल ट्रैक आउट।
यह गाना विशाल मिश्रा ने कंपोज और मिश्रा और अनिरुद्ध रविचंदर ने आवाज दी है। गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। वहीं, बॉस्को-सीज़र ने इसे कोरियोग्राफ किया है, जो इसे नेक्स्ट डांस एंथम के रूप में पेश किया गया है। बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ के बेहतरीन मूव्स के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी ब्लॉकबस्टर सिनेमेटिक स्पेक्टेकल देने के लिए तैयार है।
फ़िल्म पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स की निर्मित ”बड़े मियां छोटे मियां” की कहानी को अली अब्बास जफर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म ”बड़े मियां छोटे मियां” में अक्षय और श्राफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Sonakshi Sinha
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी बीच सोनाक्षी के फैंस के लिए एक और खबर आयी है। सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में नया घर खरीदा है। इस नए घर की कीमत करोड़ों रुपये में है।
सोनाक्षी सिन्हा का नया घर बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास है। 4,200 वर्ग फुट में फैले इस घर की कीमत 11 करोड़ रुपये है। सोनाक्षी का नया घर बांद्रा में केसी रोड के पास एक बिल्डिंग के 26वें फ्लोर पर है। इसके लिए सोनाक्षी ने 55 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। सोनाक्षी के नए अपार्टमेंट का लॉबी एरिया 348.43 वर्ग फीट है। इसमें नौकरों के लिए एक अलग शौचालय और एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए जगह भी है। इसमें 1,653 वर्ग फुट की अतिरिक्त जगह भी है। अपार्टमेंट में चार कारों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह है। सोनाक्षी के नए फ्लैट की बालकनी से मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी-लिंक साफ नजर आता है।
सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पहले 2021 में बांद्रा में 4 बीएचके घर खरीदा था। अब उन्होंने एक और नया घर खरीद लिया है। इससे पहले सोनाक्षी अपने माता-पिता के साथ उनके घर पर रहती थीं। शत्रुघ्न सिन्हा के पास मुंबई में ‘रामायण’ नाम का आलीशान घर है। शत्रुघ्न सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ और ‘दहाड़’ रिलीज हुई थी। ये फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अब जल्द ही उनकी फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ रिलीज होगी।
अक्षय कुमार इन दिनों स्कॉटलैंड में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। फिल्म में एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान अक्षय घायल हो गए, लेकिन पता चला है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।
जानकारी के अनुसार, फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे। उस वक्त एक स्टंट के दौरान उन्हें चोट लग गई। फिलहाल उनके घुटनों में ब्रेसेस हैं। स्कॉटलैंड में समय पर शूटिंग पूरी करने के लिए अक्षय क्लोज-अप सीन की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल फिल्म के महत्वपूर्ण एक्शन सीन की शूटिंग रोक दी गई है।’
फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की में अक्षय और टाइगर के साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘भारत’ और ‘गुंडे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल स्कॉटलैंड में हो रही है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते की बातें लंबे समय से चल रही हैं। सोशल मीडिया पर अकसर दोनों की नजदीकियां देखने को मिलती हैं। वहीं, इनके करीबी दोस्त भी कई बार इनके रिलेशनशिप की तरफ इशारा कर चुके हैं। हालांकि, खुद जहीर या सोनाक्षी ने कभी भी आधिकारिक रूप से इस पर कोई बात नहीं की है। दोनों ने घोषणा की कि वे एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने जा रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस म्यूजिक वीडियो का प्रोमो शेयर किया है।
इसे शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ब्लॉकबस्टर, जल्द आ रहा है, क्या आप तैयार हो? इस गाने का टाइटल ब्लॉक बस्टर है। धमाका रिकॉर्ड्स के इस म्यूजिक वीडियो में सोनाक्षी और जहीर पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस गाने को एमी विर्क और असीस कौर ने गाया है। वहीं इसके बोल विभास और अभेन्द्र कुमार ने लिखे हैं। सोनाक्षी के इस वीडियो पर प्रशंसकों ने अपनी उत्सुकता जाहिर की। वे इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए उत्सुक हैं। एक फॉलोवर ने सोनाक्षी के पोस्ट पर कमेंट किया, जी बिल्कुल तैयार हैं। कपल के एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, ये दोनों बेहद प्यारे हैं। ईश्वर का इनपर आशीर्वाद बना रहे।
इस वीडियो के निर्देशक रंजू और निर्माता प्रियांक ने भी इस पोस्ट पर सोनाक्षी को हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी। सोनाक्षी और जहीर अकसर एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं और इनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में इनके दोस्त वरुण शर्मा ने इनकी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन लिखा था, इसे कहते हैं ब्लॉक बस्टर जोड़ी। वरुण के कैप्शन के बाद एक बार फिर इनके रिलेशनशिप की खबरों ने जोर पकड़ा था। सोनाक्षी फिल्म डबल एक्सएल में जहीर के साथ नजर आने वाली हैं। जहीर की बात करें तो उन्होंने सलमान खान की फिल्म द नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिलहाल इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह नहीं बना पाए हैं। इस साल मई में सोनाक्षी ने अपनी उंगली में रिंग के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने लिखा था, मेरे लिए बड़ा दिन…यह मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक है, जो सच हो रहा है। मैं इसे आपके साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये इतना आसान था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सोनाक्षी की सगाई हो गई है।