मुंबई। सलमान खान ने बताया है कि मौत से कुछ दिन पहले ही सतीश कौशिक ने उनके साथ ‘तेरे नाम’ के सीक्वल की चर्चा की थी। बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का पिछली आठ मार्च को निधन हो गया था।
इस बात का खुलासा सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया है। 20 साल पहले सतीश कौशिक ने ‘तेरे नाम’ की स्क्रिप्ट लेकर सलमान से संपर्क किया था। उनके पास तब केवल एक पंक्ति थी। लेकिन सलमान को ये आइडिया पसंद आया। तब जूही चावला ‘तेरे नाम’ फिल्म में नजर आने वाली थीं। इस फिल्म का निर्देशन भी सतीश कौशिक ने ही किया था।
अभिनेता ने कहा कि सतीश कौशिक और उनके बीच अच्छे संबंध थे। कौशिक ने सलमान और अरबाज खान की फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। उन्होंने एक फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी थी। वे इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे। कौशिक दिल्ली जाकर अपना निजी काम पूरा करने के बाद फिल्म की तैयारी करने जा रहे थे। लेकिन, उससे पहले ही उनका निधन हो गया।
सलमान खान ने खुलासा किया कि कौशिक ने ‘तेरे नाम’ के सीक्वल की चर्चा की थी। उन्होंने कहा, कौशिक ने चर्चा की थी कि 20 साल बाद क्या हुआ होगा। उन्होंने ‘तेरे नाम’ सीक्वल के लिए एक प्लॉट भी बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू करेंगे।
सलमान ने यह भी कहा कि वह भविष्य में ‘तेरे नाम’ के सीक्वल के बारे में जरूर सोचेंगे।
Satish Kaushik
मुंबई। सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने भी एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सतीश कौशिक के निधन के करीब एक महीने बाद जारी किया गया । दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था । निधन के ठीक एक महीने बाद उनका जन्मदिन आया है, फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देकर याद कर रहे हैं।
अनुपम खेर ने कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर किया। ”मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक! आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ! आप आज बैसाखी के दिन 67 वर्ष के हो जाते। मुझे आपके जीवन के 48 वर्षों तक आपका जन्मदिन मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसलिए मैंने फैसला किया है कि आज शाम हम आपका जन्मदिन बड़े पैमाने पर मनाने की कोशिश करेंगे! शशि और वंशिका के साथ वाली सीट खली होगी।” वीडियो में दोनों की फैमिली और फ्रेंड्स के साथ तस्वीरें भी हैं। इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर सतीश कौशिक को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक को एक पत्र लिखा है। भावुक अनुपम खेर ने ट्विटर पर पत्र को साझा किया और इस कठिन समय के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री को उनके पत्र के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही शशि कौशिक की रिप्लाई को भी ट्विटर पर शेयर किया।
अपने जवाब में शशि कौशिक लिखती है- आदरणीय प्रधानमंत्री, दुख और शोक की इस घड़ी में आपके संवेदनशील पत्र ने मेरे और हमारे परिवार लिए मरहम का काम किया है! जब देश के प्रधान सेवक किसी प्रियजन के जाने पर ढाढ़स और सांत्वना देते हैं, तो उस दुख से जूझने की शक्ति मिलती है। मैं, हमारी बेटी वंशिका, हमारे पूरे परिवार और सतीश जी के सभी प्रशंसकों की तरफ से मैं आपको धन्यवाद देती हूँ। और प्रभु से आपकी लंबी एवं स्वस्थ आयु की प्रार्थना करती हूँ।
9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से सतीश कौशिक का निधन हो गया था। हालांकि दिल्ली पुलिस अभी भी इस मामले में जांच कर रही है।
सतीश कौशिक के निधन से उनके परिजन और फैंस सभी सदमे में हैं। उनके मैनेजर संतोष राय ने एक साक्षात्कार में कौशिक के अंतिम क्षण के बारे में बात की। उन्होंने साझा किया कि कैसे अभिनेता अपनी बेटी वंशिका के लिए लंबे समय तक जीना चाहते थे।
सतीश कौशिक के निधन के समय उनके साथ उनके मैनेजर संतोष राय मौजूद थे। संतोष ने कहा कि सतीश कौशिक अपनी फिल्म कागज़-2 देख रहे थे, क्योंकि वह रात में एडिट पर काम करना चाहते थे। अचानक, उन्होंने मुझे बुलाया और अस्पताल ले जाने को कहा। उन्हें उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। मैंने ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों के साथ उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने अपना सिर मेरे कंधे पर रख दिया और कहा कि, ‘संतोष, मैं मरना नहीं चाहता, मुझे बचा लो। मुझे वंशिका के लिए जीना है। मुझे लगता है मैं नहीं बचूंगा। शशि और वंशिका का ख्याल रखना।’
मैनेजर संतोष राय ने बताया कि भले ही वे कुछ ही मिनटों में अस्पताल पहुंच गए, लेकिन उससे पहले सतीश कौशिक रास्ते में बेहोश हो गए थे। संतोष ने साझा किया कि अभिनेता ने उसे बताया था कि वह अपनी बेटी वंशिका के लिए जीना चाहता है और उन्हें उसकी और उसकी पत्नी की देखभाल करनी चाहिए।
मुंबई। सतीश कौशिक की अचानक हुई मौत के सदमे से मनोरंजन जगत उबर नहीं पा रहा है। उनके साथ जुड़े काम करने वाले लोग शोक में डूबे हैं। निर्माता, निर्देशक व कलाकार सतीश कौशिक के निधन से उनके करीबी दोस्त अभिनेता अनुपम खेर को बड़ा झटका लगा है। खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त की। अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीतने वाले सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
सतीश कौशिक की आकस्मिक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती 45 साल पुरानी थी। दोनों एनएसडी में साथ थे और बाद में साथ में करियर की शुरुआत की। खेर और कौशिक रोज रात 8 या 8ः30 बजे एक-दूसरे को फोन करते थे।
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते के बारे में बात की है। उनका यह वीडियो फैंस को भी इमोशनल कर रहा है। अनुपम खेर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- जिंदगी तो आगे बढ़ानी पड़ती है…। मैं जिंदगी को आगे बढ़ा रहा हूं मेरे दोस्त…। तुम हमेशा मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा बने रहोगे।
मुंबई। सतीश कौशिक के यूं चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच उनकी बेटी वंशिका ने सतीश कौशिक के निधन के बाद एक पोस्ट किया है। वंशिका ने पापा संग एक पुरानी फोटो शेयर की है और साथ में एक दिल वाला इमोजी बनाया है।
ये फोटो देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट कर लिखा है- आप के पापा हमेशा आपके साथ रहेंगे। वो आप से प्यार करते थे और हमेशा करेंगे। भगवान आपका और आपके परिवार के भला करें।
दूसरे फैन ने कमेंट कर लिखा है- गुड बाय कैंलेडर… आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।
पापा सतीश कौशिक संग वंशिका का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
जिस उम्र में लोग दादा या नाना बनते हैं, उस उम्र में मैं पिता बने – सतीश कौशिक
वंशिका अपने पापा जैसी ही चुलबुली और खुशमिजाज हैं। एक बार सतीश कौशिक ने इंटरव्यू में बताया था कि 57 साल की उम्र में पिता बनना उनके लिए काफी चैलेंजिंग था। जिस उम्र में अक्सर लोग दादा या नाना बन जाते हैं, उस उम्र में मैं पिता बना।
बेटे की मौत के बाद सरोगेसी से बेटी का हुआ जन्म
सतीश कौशिक को 1994 में शशि कौशिक से एक बेटा हुआ था जो दो साल की उम्र में साल 1996 में ही गुजर गया। उनके बेटे शानू की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। इसके काफी समय बाद कौशिक के घर में खुशियां आ पाईं। उनके घर 15 जुलाई 2012 को बेटी वंशिका का जन्म सरोगेसी से हुआ था। उस वक्त सतीश 57 साल के थे। उनके घर में यह खुशी बेटे शानू की मौत के 16 साल बाद आई थी। सतीश ने बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा करते हुए अपने बयान में कहा था, ‘यह एक बच्चे के लिए हमारे लंबे और दर्दनाक इंतजार का अंत है।’
मालूम हो अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का बुधवार रात 1:30 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे। वे दिल्ली में होली के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अचानक हुई मौत के बाद दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई। उनकी पार्थिव देह मुंबई स्थित उनके घर लाई गई थी, जहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी। इसके बाद वर्सोवा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
मुंबई। अचानक मौत की गोद में सो गए दिग्गज अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक को लोग बहुत मार्मिक शब्दों में सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका कौशिक हैं। सतीश कौशिक के दोस्त और प्रोड्यूसर रूमी जाफरी ने कहा है- ”जैसे ही मैंने सतीश की मौत की खबर सुनी, मैं और मेरी पत्नी उनके घर पहुंचे। मेरी पत्नी और सतीश की बेटी का बहुत करीबी रिश्ता है। जब हम वहां पहुंचे तो वंशिका मेरी पत्नी की गोद में आ कर बैठ गई। हमें सतीश की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। सतीश ने हमें अपनी भविष्य की प्लानिंग के बारे में भी बताया था। उन्हें बहुत कुछ करना था। अनुपम खेर के बर्थडे के मौके पर हम दोनों ने साथ में डिनर किया था। सतीश और मैं 30 साल से भी ज्यादा समय से अच्छे दोस्त थे।”
जाफरी ने कहा कौशिक ने अपनी बेटी के लिए कई सपने देखे थे। सतीश अपनी बेटी को सैटल होते देखना चाहते थे। उनकी बेटी के लिए भविष्य की कई प्लानिंग थीं। लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था।
गुरुग्राम। दिल्ली में अपने दोस्तों के संग होली खेलने आए फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक सतीश कौशिक (66) की हार्ट अटैक से मौत की बात पर गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों को संशय है। चिकित्सकों ने इस लिहाज से उनका पोस्टमार्टम कराने की सिफारिश करते हुए पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी मौत का असल कारण क्या है।
हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के एक गांव मे जन्मे सतीश कौशिक ने फिल्मी दुनिया में अपने गंभीर और हास्य किरदारों के दम पर अपना सिक्का जमाया था। उनका मुंबई फिल्म नगरी में स्थापित होना ही उनकी मेहनत को दर्शाता है। इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद भी वे हरियाणा को कभी नहीं भूले। समय-समय पर वे यहां सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में आते रहे।
हर तीज-त्योहार को उल्लास से मनाने वाले सतीश कौशिक इस बार मुंबई में होली मनाने के बाद दिल्ली में भी दोस्तों के साथ होली मनाने पहुंचे थे। आधी रात के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें गुरुग्राम में फोर्टिस अस्पताल में लाया गया। रात करीब 02:30 बजे सतीश कौशिक का निधन हो गया।
यहां चिकित्सकों ने जब उनका मेडिकल परीक्षण किया तो उन्हें हार्ट अटैक आने की बात पर संशय हुआ। इसी लिहाज से उनके निधन की सूचना अस्पताल की तरफ से पुलिस को दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की सिफारिश की।
चिकित्सकों ने कहा है कि सतीश कौशिक को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे कहीं गिरे हैं। पूरी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम इसलिए जरूरी है कि हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि नहीं हुई।
होली खेलकर सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट
सतीश कौशिक की मौत से सभी दुखी और स्तब्ध हैं। सतीश कौशिक ने मुंबई में होली खेली थी। सतीश कौशिक ने 7 मार्च यानी मंगलवार देर रात अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सतीश होली के रंग और मस्ती में डूबे नजर आए थे। उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सतीश के साथ ऋचा चड्ढा, अली फजल, जावेद अख्तर और महिमा चौधरी भी नजर आई।
उन्होंने लिखा था-जूहू के जानकी कुटीर में जावेद अख्तर, बाबा आजमी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल-ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई। सभी को हैप्पी होली।
सतीश कौशिक ने मनाई की दोस्तों संग होली -की खूब मस्ती और चंद घंटे बाद दुनिया को अलविदा कह दिया
मुंबई। चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले बॉलीवुड पर विविध भूमिकाओं से अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के असामयिक निधन ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। सतीश कौशिक के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसर गया है। सतीश कौशिक के अब इस दुनिया में नहीं रहने की खबर पर बॉलीवुड कलाकारों को विश्वास नहीं हो रहा है। कई लोगों ने ट्वीट कर कहा है कि यह उनके लिए सबसे बड़ा सदमा है।
होली के दिन सतीश कौशिक ने जमकर होली खेली। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने जुहू में एक होली पार्टी का आयोजन किया। सतीश कौशिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ होली का लुत्फ भी उठाया। उन्हें जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, अली फजल और महिमा चौधरी के साथ होली खेलते हुए भी देखा गया था। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सतीश कौशिक काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सतीश कौशिक के निधन की खबर ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड एक्टर्स और उनके फैंस के लिए भी ये एक बड़ा झटका है।
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर के जरिए उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। सतीश कौशिक के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में मातम छा गया है।
अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा, ”मैं जानता हूं कि मृत्यु दुनिया की आखिरी सच्चाई है लेकिन मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी अपने करीबी दोस्त के बारे में ऐसा लिखना पड़ेगा। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी 45 सालों की दोस्ती अचानक खत्म हो जाएगी। सतीश, तुम्हारे बिना मेरी जिंदगी पहले जैसी नहीं होगी।” अनुपम खेर ने ट्वीट किया।