मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी बालासाहेब की शिवसेना ने बुधवार को जोगेंद्र कवाड़े की पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इसकी घोषणा दोनों पार्टी के नेताओं ने आज संयुक्त पत्रकार वार्ता में की।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जोगेंद्र कवाड़े बहुत अनुभवी नेता हैं। उनके साथ गठबंधन से महाराष्ट्र के विकास को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी भी संघर्ष से निकली है और जोगेंद्र कवाड़े की पार्टी भी संघर्ष से निकली है। इसलिए दोनों मिलकर महाराष्ट्र के विकास के लिए संघर्ष करेंगे।
पीपुल्स रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष जोगेंद्र कवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र के हित के लिए शिंदे साहसी निर्णय ले रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया है।
Tag: