सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार को बेकाबू रोडवेज बस पटरी दुकानदारों पर चढ़ गई। हादसे में तीन लोगों के मरने की खबर है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कमालपुर थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग-24 पर चालक का नियंत्रण खोने पर बेकाबू बस पटरी दुकानदारों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सीतापुर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
Tag:
pedestrian
रायपुर।छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खदान में कार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। टिमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई। उसके मुताबिक गाड़ी में 5 लोग सवार थे। एक शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर 4 लोगों की तलाश कर रही है। लकड़ी को मामूली चोट आई है। उसके मुताबिक कार से 5 लोग बाहर गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह सभी टिमरलगा गांव लौट रहे थे। कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भर खदान में जा गिरी।
राहगीरों ने हादसे की खबर तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।