बाड़मेर। जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में दूसरी शादी करने की चाहत में एक विवाहिता ने सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दी। अचानक हमले से पति जाग गया और दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पति का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश का यह मामला एक अक्टूबर का है। पीड़ित पति ने अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इससे पहले मामले को सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल उसका घाव भर चुका है। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस काे एसपी के जरिए युवक की रिपोर्ट मिली थी। उसमें बताया गया कि भलीसर निवासी गोमाराम पुत्र अन्नाराम (21) की शादी छह माह पहले कानू देवी (19) से हुई थी। वह सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम किसान है। घटना की रात को खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। पत्नी भी साथ थी। वह फोन पर बहन और बहनोई से बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। थोड़ी देर बाद पति सो गया। इसके बाद रात में सोने के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। गोमाराम दर्द से चीख उठा। परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। किसी तरह से उसे संभाला, अगले दिन सुबह उसे निजी अस्पताल लेकर गए। उसका इलाज कराया। गनीमत रही कि कट ज्यादा गहरा नहीं लगा था। इसके बाद करीब एक माह तक सामाजिक स्तर पर दोनों परिवारों में पंच-पंचायती भी चली। इस दौरान घर में रिश्तेदार की मौत भी हो गई थी। परिवार उसमें लग गया था। आखिरकार अब मामला थाने तक पहुंच गया।
एसपी को पेश की गई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि हमले के बाद पत्नी से पूछा कि तूने ऐसा क्यों किया? इस पर उसने बताया कि बहन-बहनोई ने उससे कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। तब वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा उससे तलाक हो जाएगा। फिर तेरी शादी, तेरी पसंद के लड़के से हो जाएगी। दूसरी तरफ, पीड़ित की पत्नी ने घटना के पांच दिन बाद 6 अक्टूबर को पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज करा दिया था। फिर वह घर छोड़कर मायके चली गई। धोरीमन्ना शिवम हॉस्पिटल के डॉ. बुधाराम विश्नोई के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति आया था। उस समय उसने बताया था कि कुछ नुकीली चीज लग गई है। प्राइवेट पार्ट्स में ज्यादा चोट नहीं थी। इलाज करके कुछ ही घंटों में उसे घर भेज दिया था।
गोगाराम और उसकी बहन की शादी आटे-साटे में हुई थी। बहन पुष्पा की शादी गोमाराम की पत्नी कानूदेवी के भाई लाखाराम के साथ हुई थी। पीड़ित व पीड़ित की बहन का ससुराल गांव के सनावड़ा में है। पुलिस ने बताया कि घटना वाली रात बहन जेठी और उसके पति हुकमाराम का कॉल आया था। पीड़ित युवक ने बताया कि एक अक्टूबर की घटना के बाद पत्नी ने महिला थाने में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। जब पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो उसे इसके बारे में पता चला। पुलिस ने जब पूछताछ की तो गोगाराम ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। बात परिवार तक पहुंची तो सामाजिक स्तर पर पंचायती बुलाई गई। एक महीने तक दोनों परिवारों के बीच सुलह की बात चली। लेकिन, जब कोई निस्तारण नहीं हुआ तो पीड़ित एक नवंबर को एसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायत दी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने 15 नवंबर को गोगाराम की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
part
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी के सीलमपुर इलाके में चार लोगों ने 12 साल के एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई की और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। 12 साल के एक लड़के के साथ चार लोगों ने बेरहमी से दुराचार किया और उसे लाठियों से पीटा गया।
उन्होंने आगे कहा कि, डीसीडब्ल्यू टीम ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। मालीवाल ने कहा कि, चार आरोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अभी भी फरार हैं। दिल्ली पुलिस को जारी एक नोटिस में, मालीवाल ने कहा कि शिकायतकर्ता ने बताया है कि 18 सितंबर को 4 लोगों द्वारा उनके बच्चे के साथ सामूहिक दुराचार किया गया, जिन्होंने उसके निजी अंगों में रॉड भी डाली। उन्होंने उसे डंडों से बेरहमी से पीटा। बच्चे ने 22 सितंबर को अपने माता-पिता को इस भयावह घटना के बारे में सूचित किया। मालीवाल ने बताया कि लड़के को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने 28 सितंबर तक प्राथमिकी की प्रति के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की मांग की।