अहमदाबाद (गुजरात)। शाहरुख खान की विवादित फिल्म पठान के एक गीत को लेकर सोमवार को सूरत के एक सिनेमाघर में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।लोगों ने पोस्टर फाड़ दिए। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पठान फिल्म पर बैन लगाने और सिनेमाघर में उसके प्रदर्शन रोक लगाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार सूरत के कामरेज इलाके के एक सिनेमाघर में पठान फिल्म लगी है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघर के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। फिल्म को लेकर विरोध जताया। बाद में उत्तेजित प्रदर्शनकारी सिनेमाघर के अंदर घुस गए और फिल्म का पोस्टर फाड़ कर नारेबाजी की। विश्व हिन्दू परिषद ने मामले में स्थानीय तहसीलदार को ज्ञापन देकर पाठान फिल्म के रिलीज होने पर रोष जताया। फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के एक गीत बेशर्म रंग को लेकर विवाद हुआ है। केसरिया रंग की बिकनी पहले दीपिका बेशर्म रंग संबंधी गाना गा रही है। इसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद् समेत कई संगठन विरोध कर रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शाहरूख खान से मतभेद को लेकर विरोध प्रदर्शन की बात गलत है। फिल्म में केसरिया रंग की बिकनी पहले अभिनेत्री के बेशर्म रंग गीत को लेकर वे विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।
लोकगायक ने भी किया था विरोध
पठान फिल्म का गुजराती लोक गायक राजभा गढवी ने भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को खराब दिखाने की कोशिश की गई है।
Tag: