कराची । पाकिस्तान की सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षणिक राजधानी कराची में नए साल पर हिंसा को रोकने के पुलिस के तमाम इंतजाम और प्रतिबंध धरे रह गए। आधीरात को घड़ी की टिक-टिक के साथ कराची की गलियां गोलियों की आवाज से दहल उठीं। इस गोलीबारी में कम से कम 30 लोग हो गए। पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार समूचे महानगर में नए साल की रात को जमकर हवाई फायरिंग हुई। इसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए। हत्या के प्रयास के आरोप में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सबसे ज्यादा गोलीबारी उत्तरी नाजिमाबाद, लियाकताबाद सी-आई एरिया, रिजविया सोसाइटी, हुसैनाबाद, बहादराबाद, शाह फैसल कॉलोनी, केमारी, नेटिव जेट्टी ब्रिज, ल्यारी, रैंचोर लाइन, क्लिफ्टन बाल्डिया टाउन, उत्तरी कराची, सी व्यू, कोरंगी, डालमिया, गुलशन-ए-इकबाल 13-डी, लाइंस एरिया, महमूदाबाद, पीआईबी कॉलोनी और मालिर में हुई है।
NEW YEAR CELEBERATION
- न्यूयॉर्क में भारी बारिश के बीच पार्टी के लिए खचाखच भीड़
- लंदन में भी नए साल को देखते हुए जमकर आतिशबाजी हुई
बीजिंग/वाशिंगटन। दुनिया भर में लोगो ने नए साल का गर्मजोशी से जश्न के साथ स्वागत किया। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में पार्टी के लिए खचाखच भीड़ देखी गई। वुहान में कोरोना की बुरी तरह मार झेल रहे चीन ने भी नए साल का जश्न जोरदार तरीके से मनाया।
टाइम्स स्क्वायर पर भारी बारिश के बीच हजारों लोगों ने नए साल का स्वागत किया। चीन सरकार के जीरो कोविड पॉलिसी को वापस लेने के बाद नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग 31 दिसंबर की रात वुहान में एकत्रित हुए। यूरोपीय राजधानियों में भी आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। लंदन में भी नए साल को देखते हुए जमकर आतिशबाजी हुई। इस दौरान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भी जिक्र किया गया, जिनकी सितंबर में मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा आतिशबाजी में इंग्लैंड की फ़ुटबॉल टीम को भी संदर्भित किया गया।
यूरोप की बात करें तो एथेंस में पार्थेनन, बर्लिन में ब्रैंडेनबर्ग गेट और पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ पर आतिशबाजी हुई, जिसे देखने के लिए भीड़ जमा हुई। कई स्थानों पर जैसे कि चेक की राजधानी प्राग में कुछ ख़ास देखने को नहीं मिला, क्योंकि इस समय यह देश आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम हुए। सिडनी ने भी चमकदार आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया। पहली बार हार्बर ब्रिज से एक इंद्रधनुषी झरना दिखाई दिया।
इस साल यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति और एशिया में कोविड के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। पिछले साल यूक्रेन-रूस के बीच में संघर्ष के अलावा दुनिया में आर्थिक तनाव और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव देखे गए।