नई दिल्ली। भारत सरकार ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। यह जानकारी बुधवार को दी गई। वे भारत सरकार में सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।
तत्कालीन सीडीएस बिपिन रावत के हवाई हादसे में निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। केंद्र सरकार इस पद पर किसी अनुभवी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की नियुक्ति करने की तैयारी में थी। अब सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का नया सीडीएस नियुक्त किया गया है।
Tag: