उज्जैन। जिला दण्डाधिकारी सह कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर में चायना डोर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने पुन: चेतावनी दी है कि यदि किसी ने कलेक्टर सह जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मकान भी ढहा दिया जाएगा। गत वर्ष एक युवती की सरेराह चायना डोर से गला कटने पर मौत हो गई थी। आए दिन राह चलते लोग घायल हो रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को एक आरोपी का मकान का अवैध हिस्सा ढहा दिया था। मौके पर भाजपा के एक पार्षद एवं एक पार्षद का देवर विरोध करने पहुंचे थे। पुलिस एवं प्रशासन ने किसी की नहीं सुनी थी। बुधवार को पुन: एक ओर आरोपी का घर ढहाया गया। चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस के अनुसार गांधी नगर निवासी इकबाल पुत्र अय्यब को चायना डोर बेचते हिरासत में लिया गया था। बुधवार को उसके मकान का अवैध हिस्सा नगर निगम ने ढहा दिया।
Tag: