इस्लामाबाद । भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में भूस्खलन हुआ और वहां क्रिकेट खेल रहे एक दर्जन से अधिक बच्चे दब गए। मलबे में फंस कर आठ बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा लापता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले के मार्टुंग क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। सभी बच्चों की आयु 12 से 14 साल के बीच बताई गयी है। वे जिस इलाके में क्रिकेट खेल रहे थे, वह पहाड़ी इलाका है। अचानक वहां तेज भूस्खलन हुआ और क्रिकेट खेल रहे बच्चे इसकी चपेट में आए। बच्चों की चीख से क्षेत्र गूंज उठा। मलबे में सभी बच्चे दब गए। उनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मलबे से आठ बच्चों के शव निकाले गए। आठ बच्चों की मौत के बाद कुछ बच्चों को अस्पताल भेजा गया है। एक बच्चा अभी भी लापता है। बचाव कार्य में भारी मशीनें भी लगाई गयी हैं। क्षेत्र के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गयी है। अस्पताल में घायल अवस्था में पहुंचे कुछ बच्चे गंभीर अवस्था में हैं। इस कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही मलबे की सफाई के बाद ही मृतकों व घायलों की सही संख्या पता चलने की बात कही गयी है।
Tag:
KHIBAR PKHTUNWA
इस्लामाबाद । पाक सेना ने देश के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार को सैन्य अभियान के दौरान मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना के एक जवान की भी जान चली गई। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने सेना के हवाले से यह जानकारी दी।
डॉन के मुताबिक यह अभियान बन्नू जिले के जेनी खेल इलाके में चलाया गया। यह आतंकवादी निर्दोष नागरिकों की हत्या कर रहे थे। अखबार ने इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की प्रेस रिलीज के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान के सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकाने को घेर लिया। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई। सेना ने चार आतंकियों ढेर कर दिया। आतंकियों के खिलाफ अभियान में मारे गए 25 वर्षीय सिपाही का नाम मोहम्मद वसीम है।