वाराणसी। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में सोमवार को चर्चित भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने सारनाथ थाने में तहरीर देकर गायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है।
बेटी की मौत की जानकारी पर पिता छोटेलाल दुबे, चाचा मुन्ना दुबे के अलावा अन्य रिश्तेदार भी सारनाथ थाने पर पहुंच गये हैं। अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने बताया कि मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या की गई है। मधु दुबे का आरोप है कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। फिल्म में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर उसे मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की थी।
उन्होंने बताया कि बीते शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से उनकी आकांक्षा से बात हुई थी। तब वह काफी खुश थी। उसने कोई परेशानी नहीं बताई। फिर 12 बजे रात में फोन किया था, तो उसने फोन नहीं उठाया था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। चर्चा है कि आकांक्षा भोजपुरी गायक समर सिंह के करीब थीं। गायक के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। गायक के दुर्व्यवहार से ही दुखी रहने लगी थीं।
अभिनेत्री भोजपुरी फिल्म ’लायक हूं मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग के लिए बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं। फिल्म के हीरो निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में रूकी हुई थीं। रविवार सुबह होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे मृत मिली थी।
Hero
रायसेन। फ़िल्म अभिनेत्री रवीना टंडन शुक्रवार शाम को अपनी बेटी के साथ विश्व धरोहर स्थल भोजपुर शिव मंदिर पहुंची पहुंची।
अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ भोजपुर पहुँच कर बेटी राशा की फ़िल्म की सफलता के लिए की भोलेनाथ से की प्रार्थना की। अभिनेत्री रवीना टंडन ने विश्व धरोहर स्थल भोजपुर शिव मंदिर में भक्ति में लीन नज़र आई। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के किए दर्शन और माथा टेका।
कई लोगों ने रवीना टंडन के साथ ली सेल्फ़ी भी। रवीना टंडन अपनी बेटी की आने वाली फ़िल्म आज़ाद की शूटिंग के लिये यहां आयीं हुई है। इस फ़िल्म में अजय देवगन का भांजा मुख्य हीरो को भूमिका में है।
यहां क़रीब 20 दिनों तक भोपाल और आसपास के क्षेत्र में फ़िल्म आज़ाद कि शूटिंग चलेगी। फिल्म अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने को प्रशंसक आतुर दिखे।
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ में अब बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर दी है।
वीडियो में बॉबी देओल एक कार से उतरते हुए नजर आते हैं और एक बिल्डिंग में जाते हैं और कुछ लोगों से मिलते हैं। फिल्म ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ में पवन कल्याण लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं बॉबी देओल इस फिल्म में वह विलेन का किरदार निभाएंगे। फिल्म ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ बॉबी देओल की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म होंगी। कृष जगरलामुदी निर्देशित ये फिल्म साल 2023 में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।