मुंबई। सारे कयासों पर आज मोहर लगने जा रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब अपने जीवन में एक नई यात्रा शुरू करने जा रही हैं।आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और सिनेस्टार परिणीति चोपड़ा शनिवार यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं । बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक और यहां तक कि फैंस के बीच भी इनके अफेयर की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। अब उनकी सगाई में कौन-कौन से कलाकार शिरकत करेंगे इसकी लिस्ट सामने आ गई है।
परिणीति और राघव की सगाई पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट सामने आ गई है। कुल 150 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार और दोस्त हैं। इन मेहमानों में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सानिया मिर्जा, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, फराह खान, करण जौहर शामिल हैं। इस कार्यक्रम में कुछ राजनीतिक नेता भी शिरकत करने वाले हैं।
राघव और परिणीति ने अपनी सगाई के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस को चुना है। कहा जा रहा था कि इस सगाई में 150 मेहमान शामिल होंगे। हालांकि, अब यह इवेंट काफी प्राइवेट होने वाला है, जिसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शिरकत करेंगे। राघव और परिणीति अब अपने नए सफर की ओर एक कदम बढ़ाएंगे। चर्चा है कि सगाई के दिन परिणीति मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनेंगी।
ENGAGEMENT CEREMONY
नाथद्वारा पहुंचा अम्बानी परिवार , श्रीनाथजी मंदिर में हुई छोटे पुत्र अनंत और राधिका मर्चेन्ट की रोका सेरेमनी
उदयपुर । देश के प्रमुख बिजनेसमैन मुकेश अम्बानी गुरुवार को सपरिवार नाथद्वारा पहुंचे। वे यहां एक विशेष मकसद से आए। यहाँ मुकेश अम्बानी के छोटे पुत्र अनंत अम्बानी की एंगेजमेंट सेरेमनी राधिका मर्चेन्ट के साथ हुई। यह रोका समारोह नाथद्वारा के प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में हुआ है ।
फिलहाल शादी की तारीख सामने नहीं आई है। अम्बानी परिवार ने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए नाथद्वारा को चुना। नाथद्वारा से अम्बानी परिवार का जुड़ाव गहरा है। उल्लेखनीय है कि अम्बानी ने फाइव-जी की लॉन्चिंग भी नाथद्वारा से की थी।
अम्बानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेन्ट वीरेन व शैला मर्चेन्ट की बेटी हैं, जो पूर्व में भी अम्बानी परिवार के विभिन्न आयोजनों में नजर आती रही हैं। राधिका के पिता वीरेन एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। राधिका की स्कूलिंग मुम्बई की है जबकि उच्च शिक्षा न्यूयॉर्क में हुई है। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वर्ष 2017 में उन्होंने इसप्रावा टीम को एक सेल्स एक्जीक्यूटिव के रूप में जॉइन किया। वह एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर भी हैं।