काबुल । साल के पहले ही दिन अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सैन्य हवाई अड्डे पर भीषण धमाका हुआ है। धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।
धमाके की पुष्टि करते हुए तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नाफी टक्कर ने बताया कि रविवार सुबह काबुल के सैन्य हवाई अड्डे पर विस्फोट हुआ है। हालांकि, प्रवक्ता ने धमाके में मारे जाने वालों और घायल लोगों की संख्या या स्थिति की जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है।
काबुल में हुए इस धमाके का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें घटनास्थल के पास से धुंए का गुबार उठता हुआ साफ दिख रहा है। तालिबान ने इस हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देते हुए सिर्फ इतना कहा कि विस्फोटे में कुछ लोग मारे भी गए हैं।
यह धमाका ऐसे समय पर हुआ है जब 3 दिन पहले ही एक भीषण धमाका हुआ था, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। धमाका तालुकान शहर में हुआ था। तालुकान शहर तखार प्रांत की राजधानी है। तालिबान के सुरक्षा कमांडर अब्दुल मोबिन साफी ने तखार में इस हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह बम एक स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी के डेस्क के नीचे रखा गया था।
अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद से हमले काफी बढ़ गए हैं। बीते सोमवार को एक विस्फोट उत्तरी बदख्शान प्रांत में धमाका हुआ था, जिसमें पुलिस प्रमुख की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
AFGANISTAN BLAST
काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शहरनाउ क्षेत्र में स्थित होटल स्टार-ए-नव में सोमवार दोपहर अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के कारण होटल के आसपास हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि निचली मंजिल से उठा धुआं बहुमंजिले होटल के ऊपर तक उठता दिखा। होटल की इमारत के शीशे टूट गए और आसपास हड़कंप मच गया। होटल के अंदर से फायरिंग की भी आवाज़ सुनाई पड़ी लोगों को। चीनी अधिकारियों के बीच काफी लोकप्रिय है यह होटल। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे दो विदेशी नागरिक घायल हुए हैं, जबकि तीन हमलावरों को मार गिराया गया है।
भारी संख्या में पुलिस व अग्निशमन दल की टीम ने जाकर आग पर नियंत्रण के प्रयास किए। इस पूरी मशक्कत में घंटों लग गए। ।
सरकरी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान की राजधानी में चीनी लोगों के बीच लोकप्रिय गेस्ट हाउस के पास जोरदार धमाका हुआ है। कुछ लोगों ने होटल के अंदर घुसकर गोलीबारी भी की है। विदेशी मीडिया ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि आसपास के लोगों ने विस्फोट और छिटपुट गोलीबारी की आवाज सुनी। सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।नागरिक घायल हुए हैं, जबकि तीन हमलावरों को मार गिराया गया है। शार-ए-नॉव इलाके में यह होटल स्थित है। किसी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इलाके में तालिबान विरोधी आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट सक्रिय है और पिछले साल से ही हमले तेज कर दिए हैं।
काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जदरान ने कहा, हमला कई घंटे तक जारी रहा। हमलावरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। वहीं, स्थानीय निवासियों ने कहा कि विस्फोट के बाद गोलीबारी की आवाजें भी सुनी गईं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में होटल से धुएं का गुब्बार निकलते दिखाई दे रहा है। तालिबान के डर से अपना नाम गुप्त रखते हुए कुछ और लोगों ने भी बताया कि धमाकों के बाद बहुत देर तक फायरिंग की आवाज सुनाई दी।
इससे एक सप्ताह पहले समांगन प्रांत के ऐबक शहर में जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ था। इस धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 27 लोग घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ था।
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान सत्ता पर काबिज है। अफगानिस्तान में पूरी तरह से इस्लामी शासन लौट आया है। भले ही सत्ता संभालते ही तालिबान ने महिला अधिकारों और मानवाधिकारों का आश्वासन दिया था, लेकिन यहां आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें महिला व मानवाधिकारों का हनन हो रहा है।
बताया गया कि काबुल के जिस होटल पर हमला हुआ है, उसमें अधिकांश चीनी नागरिक रुके हुए थे। यह इलाका काबुल का पॉश इलाका माना जाता है और आसपास चीन के व्यापारियों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस का मानना है कि चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर हमला किया गया है।
काबुल । मंगलवार को बाल्ख प्रांत में एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में जबरदस्त विस्फोट हुआ। सुबह हुए इस शक्तिशाली विस्फोट में पांच लोगों की जान चली गयी। यह जानकारी एक न्यूज़ एजेंसी ने दी है।
उत्तरी अफगानिस्तान के बाल्ख प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने कहा कि यह धमाका सुबह करीब 7 बजे वहां में तब हुआ जब वहां एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को कार्यस्थल ले जा रहा था।
काबुल। अफगानिस्तान में बम धमाके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी काबुल के एक शिक्षण संस्थान में हुए हमले का दर्द अभी कम नहीं हुआ था, कि सोमवार को फिर एक जोरदार धमाका हुआ। इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से दावा किया गया है कि शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले में कुल 53 लोगों की जान गयी थी, जिनमें से 46 बच्चियां व महिलाएं थीं।
जानकारी के मुताबिक पश्चिमी काबुल में शाहिद माजरी रोड पर पुल- ए- सुख्ता इलाके के पास भीषण बम धमाका हुआ है। यह धमाका हजारा समुदाय की बहुलता वाले इलाके में हुआ है। धमाका सोमवार दोपहर दो बजे के आसपास हुआ। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान के अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
यह विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब संयुक्त राष्ट्र संघ के अफगानिस्तान स्थित मिशन ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बीते शुक्रवार को काज एजुकेशन सेंटर पर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में कुल 53 लोगों की जान जाने की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र का दावा है कि मरने वाले 53 लोगों में से 46 बच्चियां व महिलाएं हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अफगानिस्तान राजधानी काबुल के शिया इलाके के एक शिक्षण संस्थान पर जबर्दस्त आत्मघाती आतंकी हमला किया गया। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान के मुताबिक पश्चिमी काबुल के दश्त-ए-बर्ची इलाके में स्थित काज एजुकेशन सेंटर में मौजूद विद्यार्थी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा दे रहे थे, तभी स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे आत्मघाती धमाका हुआ। शिक्षण संस्थान के आसपास बड़ी संख्या में हजारा समुदाय के लोग रहते हैं, जिन्हें मुस्लिम होते हुए भी अल्पसंख्यक माना जाता है।
अचानक हुए धमाकों के बाद वहां अफरातफरी मच गयी थी। पूरा शिक्षण संस्थान परिसर चीखों से गूंज उठा था। घटना की तस्वीरों और वीडियो में लहूलुहान पीड़ितों को घटनास्थल से ले जाते हुए देखा जा सकता था। धमाके के दौरान कक्षाओं में बच्चे मौजूद थे। तमाम शिक्षक बच्चों के शव उठाते देखे गए। धमाका इतना जोरदार था कि कई बच्चों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे। भारी संख्या में हमले से प्रभावित लोगों को अली जिन्ना अस्पताल सहित आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट में कहा गया है कि घायलों में तमाम की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिक्षण संस्थान पर शुक्रवार को आत्मघाती आतंकी हमला हुआ है। हमले में 23 लोगों की मौत हो गयी है और तीन दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।
अफगानिस्तान की सत्ता तालिबान के हाथ में पहुंचने के बाद से लगातार वहां आतंकी हमले हो रहे हैं। आज राजधानी काबुल के शिया इलाके के एक शिक्षण संस्थान पर जबर्दस्त आत्मघाती आतंकी हमला किया गया। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान के मुताबिक पश्चिमी काबुल के दश्त- ए- बर्ची इलाके में स्थित काज एजूकेशन सेंटर में मौजूद विद्यार्थी विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा दे रहे थे, तभी स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे आत्मघाती धमाका हुआ। शिक्षण संस्थान के आसपास बड़ी संख्या में हजारा समुदाय के लोग रहते हैं, जिन्हें मुस्लिम होते हुए भी अल्पसंख्यक माना जाता है।
अचानक हुए धमाकों के बाद वहां अफरातफरी मच गयी। पूरा शिक्षण संस्थान परिसर चीखों से गूंज उठा। घटना की तस्वीरों और वीडियो में लहूलुहान पीड़ितों को घटनास्थल से ले जाते हुए देखा जा सकता है। शिक्षण संस्थान में मौजूद विद्यार्थियों के परिजन भाग कर वहां पहुंचे। भारी संख्या में हमले से प्रभावित लोगों को अली जिन्ना अस्पताल ले जाया गया।
अली जिन्ना अस्पताल के चिकित्सक अब्दुल गयास मोमांड ने बताया कि 23 लोगों की मौत हुई है। तीन दर्जन से अधिक घायल भी अस्पताल पहुंचे हैं। उनकी हालत गंभीर है। ऐसे में मृतक संख्या बढ़ भी सकती है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने बताया कि हमले की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। हमले की प्रकृति के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।