सहारनपुर
थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह लगभग 6:30 बजे अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पटाखा फैक्ट्री के गोदाम की छत उड़ गई। उस समय सुबह की शिफ्ट में फैक्ट्री में लगभग आठ लोग काम कर रहे थे।
धमाका होते ही इनमें भगदड़ मच गई। जिसमें दो कर्मी घायल हो गए। इनमें एक का नाम सोनू बताया गया है। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया। सूचना पर थाना बिहारीगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बता दें कि लेखपाल सचिन कुमार ने बताया कि जहां विस्फोट हुआ है, उस गोदाम की छत पत्थर की बनी हुई थी। जो चकनाचूर हो गई है। इस फैक्ट्री में विस्फोट की यह तीसरी घटना है।