City Headlines

Home Assam राहुल गांधी ‘डरपोक’ हैं: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत सरमा

राहुल गांधी ‘डरपोक’ हैं: मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत सरमा

by Suyash

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘डरपोक’ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिंसा भड़काने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद वे चुपचाप अपनी लग्जरी बस से बाहर निकल गए और एक छोटी कार में सवार होकर शहर छोड़कर अपने अगले पड़ाव हाजो की ओर चले गए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11वें दिन असम के बोंगाईगांव में पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर बुधवार को लिखा, “दिलचस्प… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसाने के बाद, राहुल गांधी (जो बस यात्रा पर हैं) चुपचाप अपनी फैंसी बस से बाहर आए और एक छोटी कार से शहर से भाग गए हाजो, जो उनकी अगली मंजिल है। राहुल ने डरपोक होने का एक नया मानक स्थापित किया है…हा हा।”
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गुवाहाटी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस समर्थकों और असम पुलिस के बीच हुई झड़प मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में उन पर कई गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं।