City Headlines

Home national पीएसआई की अखिल भारतीय अध्यक्ष बनीं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अर्चना शर्मा

पीएसआई की अखिल भारतीय अध्यक्ष बनीं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अर्चना शर्मा

सचिव पद पर प्रो. रामचन्द्रन, डॉ. कृष्णा कनकगिरि उपाध्यक्ष, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वाला सुब्रमनियान संयुक्त सचिव बनाए गए

by City Headline
PSI, All India President, Dr. Archana Sharma, Secretary, Prof. Ramachandran, Dr. Krishna Kanakagiri, Vice President, Senior Scientist, Dr. Vala Subramanian, Joint Secretary, Coimbatore, Power Vim Society of India, General Council, New Executive

धर्मशाला। कोयम्बटूर में संपन्न पावर विम सोसाइटी आफ इण्डिया की साधारण परिषद में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। परिषद की नई अखिल भारतीय अध्यक्ष भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के विम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप के निदेशक डॉ. अर्चना शर्मा को चुना गया है। वहीं सचिव पद पर प्रो. रामचन्द्रन को जिम्मा सौंपा गया है। केंद्र के आसेलेरेटर और पल्स पावर डिविजन के विभागाध्यक्ष बख्त सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वीर माता जीजाबाई टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के डॉ. कृष्णा कनकगिरि उपाध्यक्ष, इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वाला सुब्रमनियान संयुक्त सचिव, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एम. एन. झा संयुक्त कोषाध्यक्ष चुने गयेे। कार्यकारिणी में भारत के चारों प्रान्तों से चार कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरीशंकर साहु, सेण्टर फाॅर प्लाज्मा फीजिक्स, आसाम के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर मयूर काकाति, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कुलकर्णी, रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. पाइकराय शामिल हैं। वहीं भारत के जाने माने वैज्ञानिक डॉ. एन. वेंकटरमणी, डॉ. अशोक कुमार दास, डॉ. ए. के. राय, डॉ. के.सी. मित्तल, डॉ. पद्मनाभन, डॉ. डी.एस. पाटिल सलाहकार समिति के सदस्य चुने गए हैं।