City Headlines

Home » मुंबई: छह वाहनों की टक्कर में तीन की मौत, छह लोग घायल

मुंबई: छह वाहनों की टक्कर में तीन की मौत, छह लोग घायल

by Madhurendra
mumbai, bandra, worli, sea link road, toll plaza, vehicle, collision, death, injured, bhabha hospital, lilavati hospital, police, cctv

मुंबई। मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी-लिंक मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास बीती रात छह वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल और लीलावती अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस उपायुक्त कृष्णकांत उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर पहले वर्ली से बांद्रा जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार की मर्सिडीज कार से टक्कर हो गई। इसके बाद इस कार ने टोल प्लाजा के पास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि मर्सिडीज और इनोवा समेत छह कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों में से 4 लोगों की हालत स्थिर है, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों में से एक का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है, जबकि पांच अन्य भाभा अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों में इनोवा कार का ड्राइवर भी शामिल है।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.