City Headlines

Home » अल्लू अर्जुन के घर में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी का माहौल

अल्लू अर्जुन के घर में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खुशी का माहौल

by Madhurendra
allu arjun, national award, allu aravind, pushpa, director, sukumar, film, media reports

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के लिए फिल्म ”पुष्पा” बेहद खास बन गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद इस फिल्म के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो अब तक किसी भी साउथ फिल्म ने नहीं किया था। कई तेलुगु फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। हालाँकि, आज तक किसी भी तेलुगु अभिनेता ने राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीता। अब अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म ”पुष्पा” के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। इस अवॉर्ड के बाद एक्टर के घर में खुशी का माहौल बन गया है।

सोशल मीडिया पर इस समय कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग अल्लू अर्जुन को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचते दिख रहे हैं। इस खास मौके पर लोग उन्हें गले लगाकर बधाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन के घर के बाहर भी कई फैंस जमा हो गए हैं। इस खास मौके पर करीबी दोस्त भी उनके घर पहुंचे।

अल्लू के पिता अल्लू अरविंद को भी अपने बेटे पर गर्व है। अल्लू अरविंद ने अपने बेटे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। ”पुष्पा” के डायरेक्टर सुकुमार भी अल्लू अर्जुन के घर गए। इसके अलावा और भी लोग अल्लू अर्जुन से मिल कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म ”पुष्पा दा राइज” ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को हिंदी भाषा में भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए फिलहाल इसके दूसरे पार्ट पर भी काम किया जा रहा है और लगातार इस फिल्म को लेकर अपडेट्स सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट के लिए अल्लू अर्जुन को 45 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब वह फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए 85 करोड़ रुपये लेने जा रहे हैं।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.