City Headlines

Home » सिलीगुड़ी : भाजपा में अंदरूनी कलह, कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

सिलीगुड़ी : भाजपा में अंदरूनी कलह, कई नेताओं ने दिया इस्तीफा

by Madhurendra
MP, Bhopal, Assembly Elections 2023, voting, violence, BJP, candidate, Rakesh Shukla, stone pelting, injured, Manhar village, Congress

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा जिला कमेटी में अंदरूनी कलह का मामला गुरुवार को सामने आया है। भाजपा के कई नेताओं और मंडल अध्यक्षों के एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधायक आनंद बर्मन को जिलाध्यक्ष पद से हटा कर अरुण मंडल को जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद आनंद बर्मन के समर्थकों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद ही भाजपा के कई मंडल अध्यक्षों के अलावा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष और जिला कमेटी के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।

बताया जा रहा है कि भाजपा के दो विधायकों शंकर घोष और आनंद बर्मन के संबंध पिछले कुछ समय से खराब चल रहे है। इधर, शंकर घोष के प्रदेश सचिव बनते ही जिलाध्यक्ष और विधायक आनंद बर्मन से कड़वाहट और बढ़ गई। इस बीच सांसद राजू बिष्ट के साथ भी आनंद बर्मन की कड़वाहट सामने आने लगी। जिसके बाद आनंद बर्मन को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि सांसद राजू बिष्ट और शंकर घोष के करीबी अरुण मंडल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

निवर्तमान जिला कमेटी सचिव सौरभ सरकार ने कहा कि यह एक संगठनात्मक मामला है। अभी तक 15 ने इस्तीफ़ा दे दिया है। यह बदलाव का विरोध है। इस्तीफा देने वाले दूसरे दल में शामिल नहीं होंगे। वहीं, इस मुद्दे पर शंकर घोष ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.