City Headlines

Home » नवी मुंबई में इमारत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत, चार घायल

नवी मुंबई में इमारत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत, चार घायल

by Madhurendra
navi mumbai, building, slab, death, injured, neral, sarsole, mumbai

मुंबई। नवी मुंबई के नेरल में स्थित सरसोले में चार मंजिला इमारत का स्लैब गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इन सभी को डीवाई पाटिल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम मलबे में दबे लोगों को खोज रही है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को देर रात नेरल के सरसोले में स्थित तुलसी भवन नामक इमारत के तीसरी मंजिल का स्लैब अचानक गिर गया। बताया जा रहा है कि मरम्मत का काम चलने के दौरान अचानक तीसरी मंजिल का स्लैब गिरते हुए भूतल पर आ गया। इस घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। नवी मुंबई के आयुक्त राजेश नार्वेकर, चीफ इंजीनियर संजय देसाई गुरुवार को सुबह मौके पर पहुंचे और यहां बचाव कार्य का जायजा लिया।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.