City Headlines

Home » नदी में बस गिरने से Nepal में 8 यात्रियों की मौत, 17 घायल

नदी में बस गिरने से Nepal में 8 यात्रियों की मौत, 17 घायल

by Madhurendra
kathmandu, pokhara, bus, trishuli river, nepal, passengers, death, injured, dhading district

काठमांडू। काठमांडू से पोखरा जा रही बस के त्रिशुली नदी में गिरने से 8 यात्रियों की मौत हो गई है। दुर्घटना में 17 यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। घायलों में 13 यात्रियों की हालत गंभीर है। दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशका जताई जा रही है।

धादिंग जिले के गजुरी में पुलिस चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपक न्यौपाने के मुताबिक काठमांडू से 25-30 यात्रियों को लेकर जा रही बस करीब 11 बजे त्रिशुली नदी में गिर गई। दुर्घटना की सूचना पर राहत दल व पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

न्यौपाने ने कहा कि तेज गति के कारण बस अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे नदी में गिर गई। अबतक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं। 17 घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है।

धादिंग के डीएसपी मदन बहादुर कुंवर ने बताया कि दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 13 यात्रियों को एम्बुलेंस के जरिए काठमांडू भेज दिया गया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार गजुरी के अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस संचालक कंपनी से घटना के समय बस में सवार यात्रियों का विवरण मांगा गया है।

पुलिस को दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। क्रेन के जरिये दुर्घटनाग्रस्त बस को नदी से निकाला जा रहा है। बस के नीचे भी कुछ और यात्रियों के दबे होने की आशंका है।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.