City Headlines

Home » जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ पार होने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता जताई

जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ पार होने पर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता जताई

by Sanjeev

नई दिल्ली । देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ पार होने की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ख़ुशी जताई है। मोदी ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं।
पीआईबी इंडिया के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह देखकर खुशी होती है कि इनमें से आधे से अधिक खाते हमारी नारी शक्ति के हैं। 67% खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले जाने के साथ, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वित्तीय समावेशन का लाभ हमारे देश के हर कोने तक पहुंचे।”

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.