City Headlines

Home » लिव-इन में रह रही महिला की हत्या कर आरोपी फरार

लिव-इन में रह रही महिला की हत्या कर आरोपी फरार

दिल्ली में एक और लिव-इन-पार्टनर की हत्या

by City Headline
criminal

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड के बाद एक अन्य लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या। आये दिन दिल्ली में इस प्रकार का मामला देखा जा रहा है। हाल ही में एक नया मामला तिलक नगर थाना इलाके के गणेश नगर में आया है जहां महिला लिव इन में रह रही थी। महिला बीते कई माह से इस इलाके में किराए पर रह रही थी। गुरुवार महिला की हत्या होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी अभी फरार है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार मृतका महिला के परिवार वालों का भी पुलिस पता लगा रही है। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार महिला तलाकशुदा थी और आरोपित युवक के साथ पिछले कुछ महीने से लिव-इन में गणेश नगर के किराए के मकान में रह रही थी। मृतका की पहचान रेखा (35) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह दोनों पिछले साल भर से किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मकान मालिक को जब इस बात की भनक लगी तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तत्काल वहां पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर महिला की लाश पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत नाम के युवक पर हत्या का शक जताया जा रहा है, जो इस महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था।

Subscribe News Letter

Copyright © 2022 City Headlines.  All rights reserved.