मंगलवार को ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। इस मौके पर अकीदतमंदों ने अमन चैन की दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाईयों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। सड़कों पर नमाज अदा नहीं करने के फरमान के बाद ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ नजर आई।
जिले ने शिया सुन्नी के करीब साढ़े चार सौ ईदगाह हैं। शहर के घरहा स्थित ईदगाह पर सुबह ही अक़ीदतमंद सुबह से जुटने लगे। पुलिस सुरक्षा के बीच बड़ी ईदगाह में नौ बजे नमाज अदा की गई। अमहट स्थित शिया मस्जिद में भी सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इसके अलावा सभी मस्जिदों के सामने पुलिस के एक-एक जवानों की तैनाती की गई थी। एसपी डॉ विपिन कुमार मिश्र खुद शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज़ पढ़ी गई है।