मार्च 2022 में 8 बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में धीमापन दर्ज किया गया और यह 4.3% रहा। पिछले साल इसी महीने में इसमें 12.6% का इजाफा दर्ज किया गया था। आज जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई।
फरवरी में इन उद्योगों की वृद्धि दर 6% रही थी. ये 8 बुनियादी उद्योग कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली हैं। आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 10.4% रही. वहीं, वित्त वर्ष 2020-21 में इसमें 6.4% की गिरावट आई थी।
आपको बता दें कि प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली का उत्पाद पिछले साल मार्च की तुलना में इस साल बढ़ा है। प्राकृतिक गैस का उत्पादन मार्च 2022 में 7.6% और पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन में 6.2% का इजाफा हुआ है।