वेटिकन सिटी। यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर तमाम प्रतिबंधों और कूटनीति के बीच एक बार फिर से पोप फ्रांसिस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हमले को रोकने और हिंसा को समाप्त करने की अपील की है।
पोप ने यूक्रेन में हिंसा और मौत के चक्र को रोकने का आग्रह किया और परमाणु युद्ध के जोखिम की निंदा की। उन्होंने इस खतरे को अप्रासंगिक करार देते हुए मानव जाति के लिए भयावह बताया है।
पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में लोगों को संबोधित करते हुए युद्ध के संबंध में अपनी सबसे मजबूत अपील की। पोप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से गंभीर शांति प्रस्तावों पर विचार करने को तैयार रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस त्रासदी और युद्ध को समाप्त करने के लिए सभी कूटनीतिक साधनों का उपयोग करने का आह्वान भी किया।