City Headlines

Home Bihar पश्चिमी चंपारण में फैला बाढ़ का पानी, कई गांवों में घुसा

पश्चिमी चंपारण में फैला बाढ़ का पानी, कई गांवों में घुसा

by City Headline
flood, west champaran, water, village, gushed

बेतिया। भारत-नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रहे भारी वर्षा से गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर होने से गंडक के सीमावर्ती क्षेत्र में पानी प्रवेश करने लगा है। पश्चिमी चंपारण जिला स्थित नौतन के भगवानपुर,मंगलपुर काला,छरकी विशम्भरपुर,शिवराजपुर के तराई क्षेत्र में बसे कई वार्ड में पानी प्रवेश करने से लोगों की परेशानी बढ गई है।लोग जीवनयापन के लिए जरूरी समानों के साथ उच्चे स्थान की ओर पलायन कर रहे है।
एकाएक आयी बाढ से लोगों की फसल बर्बाद कर दी है।जिससे लोगो को जीवनयापन की चिंता बढ गई है।किसान शम्भूनाथ तिवारी,मोहन सिंह, विरेन्द्र तिवारी,लालू यादव, अंबिका यादव,जनक देव राव,चन्द्रेश्वर पाण्डेय आदि ने बताया कि गंडक के जलस्तर में काफी बढोतरी होने से शनिवार को अहले सुबह एकाएक बाढ का पानी प्रवेश करने से लोग मे भगदड़ मची है।लगातार पानी बढ़ने से लोग बच्चे ,बुजुर्ग, मवेशी के साथ उच्च स्थान की ओर पलायन करने को मजबूर है।साथ थी जलस्तर में भारी बढ़ोतरी से तराई क्षेत्र में कटाव तेजी से हो रहा है।जिससे फसल की काफी नुकसान हुआ है।
सीओ श्री भास्कर ने बताया कि बाढ़ अलर्ट की सूचना लोगो को दी गई है।साथ ही तराई क्षेत्र में बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए निर्देशित किया गया है।बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई है।सभी कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।