City Headlines

Home national ‘दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात’, भाजपा की जीत पर कांग्रेस नेता का बयान

‘दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात’, भाजपा की जीत पर कांग्रेस नेता का बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी मे ने विवादित बयान दिया है। राशिद अल्वी ने कहा है कि दिल्ली में जो हुआ है वह दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात है।

by Kajal Tiwari

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है। बता दें कि करीब 27 साल बाद भाजपा को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई है। कांग्रेस का इस चुनाव में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हालांकि, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर विवादित बयान दिया है। राशिद अल्वी ने दिल्ली के चुनाव परिणाम को दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात बताया है।

क्या बोले राशिद अल्वी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों और भारतीय जनता पार्टी की जीत पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा- “अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव साथ मिलकर लड़ा होता तो भाजपा जीत नहीं पाती। कांग्रेस हाईकमान को तय करना है कि हमें अपने सहयोगियों के साथ जाना है या अकेले चुनाव लड़ना है।

मुसलमानों के लिए चिंता की बात- राशिद अल्वी

राशिद अल्वी ने कहा- “दिल्ली में जो कुछ हुआ है, वह दिल्ली के मुसलमानों के लिए चिंता की बात है। दिल्ली के इस चुनाव ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भाजपा हमारी (कांग्रेस) वजह से चुनाव जीती है। अगर हमें भाजपा को हराना है तो हमें INDIA गठबंधन में शामिल सभी दलों का सम्मान करना होगा और गठबंधन को मजबूत करना होगा।”