City Headlines

Home Uncategorized तीन फीट की दूरी पर दिखा तेंदुआ, जान बचाकर भागे डिप्टी रेंजर

तीन फीट की दूरी पर दिखा तेंदुआ, जान बचाकर भागे डिप्टी रेंजर

by City Headline

दरियाबाद

पूरे मिश्र मजरे इटौरा गांव में तेंदुआ की आमद से दहशत फैली हुई है। सुबह दिखे तेंदुए से सहमे ग्रामीणों की दहशत तब और बढ़ गई जब दोपहर में रामसनेही घाट के डिप्टी रेंजर मोहित श्रीवास्तव केले के खेत में पगचिह्न खोज रहे थे। डिप्टी रेंजर तेंदुए के पगचिह्न खोजते हुए आगे बढ़ रहे थे। लल्लन मिश्र के केले के खेत में डिप्टी रेंजर की नजर जैसे ही तेंदुए पर पड़ी वह जान बचाकर भाग निकले।

शोर मचाकर भाग रहे डिप्टी रेंजर को देख केले के बाहर खड़े ग्रामीण व पुलिस, वन टीम भी एक बार फिर दहशत में आ गई। केले के खेत से बाहर भाग कर आएं डिप्टी रेंजर ने बताया कि वह पगचिह्न खोजते हुए तेंदुए के नजदीक पहुंच गए थे। दोनों के बीच महज तीन फीट की दूरी बची थी। जैसे ही दिखा वह भाग निकले। इसके बाद वन व पुलिस टीम अलर्ट हो गई। डीएफओ को पूरा घटनाक्रम बताया गया।

वनक्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिस जगह के पगचिह्न की नाप लेकर जांच को भेजा गया था, उसी के पचास मीटर दूरी पर बाई तरफ तेंदुआ बैठा हुआ है। बल्लियां मंगाई है और केस बनाकर जाल लगाया जा रहा है। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जाल के साथ बकरा भी लगाया जाएगा। डीएफओ को सूचित किया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए शूटर भी मंगवाए गए है।

Leave a Comment