इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता की बॉलीवुड बहुमुखी प्रतिभाओं से भरा हुआ है। हिंदी सिनेमा के कलाकार ना सिर्फ अभिनय में माहिर हैं बल्कि वह कई तरह की अन्य चीजों में भी पारंगत हैं। फिल्मों में धुआंधार एक्शन करने वाले हमारे सितारे खेल के मैदान में भी अव्वल हैं। ये सितारे खेल में भी रुचि रखते हैं और उन्हें खेलते भी हैं। आज हम ऐसे ही सितारों की बात करने जा रहे हैं, जो खेल खेलने में भी आगे हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी खिलाड़ी हैं। उन्होंने ‘मार्शल आर्ट’ के खेल में महारत हासिल की है। अभिनेता को ‘तायक्वांडो’ में ब्लैक बेल्ट मिल चुका है। इसी वजह से अभिनेता अपनी फिल्मों में खतरनाक से खतरनाक स्टंट और एक्शन बड़ी ही
आसानी से कर ले जाते हैं।
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम अपनी बॉडी और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह एक शानदार अभिनेता हैं। लेकिन क्या आपको पता है जॉन अब्राहम को फुटबाल से बहुत प्यार है। फिल्मों के अलावा वह खेल को काफी बढ़ावा देते हैं।
रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता ने अपने अभिनय के दम पर प्रशंसकों की तगड़ी संख्या जमा कर ली है। ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर के अभिनय की बहुत सराहना की गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर एक फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं और वह फुटबॉल के मैचों के लिए चैरिटी भी करते हैं।
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनय के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वह जितनी खूबसूरत हैं उतना ही शानदार अभिनय भी करती हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं अभिनय में अपना करियर बनाने से पहले वह क्या करती थीं? दीपिका पादुकोण राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं। उन्होंने अपने स्कूल और राज्य का कई मुकाबलों में प्रतिनिधित्व किया है।
रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हमेशा अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अभिनेता ना सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि वह एक योग्य घुड़सवार भी हैं। रणदीप ने कई सारी घुड़सवारी की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।