शनिवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 नए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में चंडीगढ़ के अलावा, गुजरात के चार, हिमाचल प्रदेश के दो, और ओडिशा के नौ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान है। साथ ही, पार्टी ने गुजरात की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का चयन किया है।
सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के पुत्र हैं।