उत्तरकाशी। 5006 मीटर की ऊंचाई पर द्रोपदी के डांडा में एवलांज आने के कारण क्रेवास में 29 पर्वतारोहण फंस गये। इनमें से 8 लोगों को निम के अन्य सदस्यों ने रेस्क्यू कर लिया। अभी लगभग 21 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षक फंसे हैं, जिनके रेस्क्यू की कार्रवाई चल रही है।
इस बारे में आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फंसे पर्वतारोहण को निकालने के लिए उत्तराखंड सरकार से भी मदद मांगी गई है जिसके लिए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने की कार्रवाई कि जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर रेस्क्यू कार्य के लिए मदद मांगी है। मातली हैलीपैड पर एटीएफ की व्यवस्था की गयी है जहां से हेली रेस्क्यू संचालित किया जाएगा। मातली से प्राइवेट हेली द्वारा सहस्त्रधारा हैलीपैड, देहरादून पहुंचाया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर संचार सुविधा के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के दो सेटेलाइट फोन हैं जिससे संवाद किया जा रहा है।
पर्वतारोहियों के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की जांच टीमों के सदस्यों के 1.15 बजे सहस्त्रधारा से उड़ान भरी। यह पर्वतारोहियों-प्रशिक्षणार्थियों को रेस्क्यू कर एनआईएम बेस कैंप में छोड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 22 सितंबर 2022 से 08 अक्टूबर 2022 तक , बेसिक/ एडवांस कोर्स (जिसमें बेसिक कोर्स में 97 प्रशिक्षणार्थी 24 प्रशिक्षक, 01 अधिकारी सहित कुल 122 एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी, 09 प्रशिक्षक कुल 53 लोग हैं ) संचालित है। जिसमे एडवांस कोर्स के लिए वर्तमान में माउनटेन ट्रेनिंग के लिए निकले थे।